फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नौनिहालों व माताओं के टीके का हिसाब रखेगा यू-विन

Wed, 06 Mar 2024 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। समाधान पुर्वा स्थित सीएमओ कार्यालय सभागार में यू-विन पोर्टल को लेकर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि अब यू-विन पोर्टल पर गर्भवती व नवजात से पांच वर्ष की आयु के बच्चों को टीके लगवाने, केंद्राें की जानकारी व ऑन लाइन बुकिंग की सुविधा होगी। साथ ही टीका लगवाने का डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्राप्त होगा। पोर्टल पर पंजीकरण के बाद देश भर में कहीं भी टीका लगवाने की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

कार्यशाला में राज्य स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त कर आए प्रशिक्षकों की ओर से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद यह प्रशिक्षित टीम अपने ब्लॉक व क्षेत्रों में आशा और एएनएम को प्रशिक्षण देगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने को-विन की तर्ज पर ही यू विन पोर्टल शुरू कर गर्भवती माताओं व बच्चों के टीकाकरण को भी आसान बना दिया है। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आप महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण को लेकर निश्चिंत हो सकते हैं। प्रशिक्षण में ब्लॉक के बीपीएम, बीसीपीएम, चिकित्सा अधीक्षक आदि मौजूद रहे।

ऐसे करें उपयोग
वीसीपीएम सतेंद्र मिश्रा ने बताया कि यूविन पोर्टल या ऐप को मोबाइल में डाउनलोड कर आप खुद को तथा अपने परिवार के सदस्यों को रजिस्टर कर इसका लाभ उठा सकते हैं। आकड़ों के आदान-प्रदान के लिए यू-विन पोर्टल को को-विन से भी जोड़ दिया गया है। इस कारण ज्यादातर लोगों के आकड़े पहले से ही पोर्टल पर मौजूद हैं। जैसे ही आप अपने पूर्व में कोविड टीकाकरण के वक्त को-विन एप दर्ज कराए गए अपने मोबाइल नंबर को यू-विन एप पर रजिस्टर करते हैं, वहां आपका नाम, पता, आधार नंबर आदि विवरण आ जाता है। बच्चे की जन्मतिथि डालते ही लगने वाले टीके की पूरी सूची तारीख के साथ दिखने लगेगी।
विज्ञापन



यू-विन में पंजीकरण के लिए क्या-क्या है जरूरत
- यदि आधार से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर हो तो बेहतर
- बच्चे के मामले में उसकी जन्म तिथि की सही जानकारी
- गर्भवती महिला के मामले में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, पेंशन बुक, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर स्मार्ट कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, दिव्यांग कार्ड या फोटो युक्त राशन कार्ड
विज्ञापन


यू-विन के फायदे -
- परिवार के सभी सदस्यों के टीकाकरण का डाटा एक साथ एक ही जगह पर उपलब्ध होगा।
- पूरे देश में टीका की आपूर्ति व उपयोग की केंद्रीयकृत निगरानी हो सकेगी।
- स्वास्थ्य कार्यकर्ता के कार्योें का आकलन भी हो सकेगा।
- टीके की तारीख भूलने नहीं देगा, स्लॉट बुकिंग कर समय भी बचाएगा
- टीके की दवा की बर्बादी भी रोकेगा, क्योंकि एप में टीके की डोज की उपलब्धता का भी विवरण दर्ज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें