फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्रशासन का दावा, बारिश से 33 फीसदी नहीं हुआ नुकसान

Wed, 06 Mar 2024 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पिछले दो दिन पहले हुई तेज बारिश से गेहूं, सरसों, आलू सहित सब्जी की फसलों की पैदावार प्रभावित होने से किसान परेशान हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन का दावा है कि बेमौसम बारिश से जिले में 33 प्रतिशत भी क्षति नहीं हुई है। ऐसे में पीड़ित किसानों को नुकसान की भरपाई मिलते नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

दरअसल बारिश से हुई क्षति का आंकलन करने के लिए डीएम नेहा प्रकाश के निर्देश पर सोमवार से सर्वे कराया जा रहा है। लेखपालों ने गांव-गांव जाकर फसलों का सर्वे किया। सर्वे में मामूली क्षति होने की बात कही जा रही है। राहत पोर्टल पर सर्वे रिपोर्ट अपलोड कराई गई है। एडीएम महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 33 प्रतिशत से अधिक क्षति होने पर किसानों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति का भुगतान मिलता है। जिले में कहीं भी बारिश से 33 प्रतिशत से अधिक फसल की क्षति होने का मामला रिपोर्ट में नहीं मिला है।

किसान 72 घंटे में करें नुकसान की शिकायत
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश से जिले की साढ़े तीन हजार हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। जिसमें पांच से दस फीसदी ही नुकसान हुआ है। यदि कहीं पर भी ओलावृष्टि हुई है तो ऐसे किसान उप कृषि निदेशक कार्यालय, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय, बीमा कंपनी के प्रतिनिधि को अवगत कराएं। शिकायत दर्ज कराने के बाद ही फसल बीमा वाले किसानों को मुआवजा मिलेगा। बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 180026660700 पर किसान अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

-
किसानों ने कहा - बारिश से हुआ नुकसान

फोटो05एयूआरपी 03- कवींद्र सिंह
सदर ब्लॉक के गांव नवाद कटघरा के प्रगतिशील किसान कवींद्र ने बताया कि बारिश के साथ तेज हवा के झोंकों में खेतों में खड़ी गेहूं व सरसों की फसल जमीन पर गिर गई। इस समय गेहूं की फसल में बाली निकल रही हैं और गिर जाने से पैदावार कम होगी।
-
फोटो05एयूआरपी 04- रमाशंकर तिवारी
ब्लॉक अजीतमल क्षेत्र के गांव सांफर के किसान रमाशंकर तिवारी ने बताया की उन्होंने 11 बीघा में सरसों की फसल बोई है, जिसकी कटाई चल रही थी, लेकिन बिन मौसम हुई बरसात के चलते फ सल बर्बाद हो गई है। करीब पचास प्रतिशत नुकसान हुआ हे।
-
फोटो05एयूआरपी 05- सुबोध दुबे
ब्लॉक अजीतमल के गांव सोहरी गढिय़ा के किसान सुबोध दुबे ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष नौ बीघा में आलू की फसल की थी। जिसकी खुदाई चल रही थी, अचानक हुई बारिश के चलते फसल बर्वाद हो गई। करीब 30 प्रतिशत तक फसल को नुकसान पहुंचा है।

फोटो05एयूआरपी 06- सर्वेश कुमार
अछल्दा ब्लॉक के दलीपपुर निवासी सर्वेश ने बताया कि उन्होंने पांच बीघा खेत में गेहूं की फसल बोई थी। बारिश और आधी के चलते काफी नुकसान हो गया।
-
बोले जिम्मेदार -
अभी फसलों को मामूली नुकसान
बारिश से रबी की फसल को पांच से दस फीसदी तो सरसों व आलू समेत सब्जी की फसलों को 15 से 20 फीसदी तक नुकसान होने की आशंका है। यदि आगे भी बारिश होती है तो यह नुकसान और अधिक बढ़ जाएगा। सबसे अधिक नुकसान गेहूं की फसल को होगा। - डॉ.अनंत कुमार, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र ग्वारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें