फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दंपती से पिकअप सवार दो युवकों ने लूटे 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। अल्ट्रासाउंड करवाने के बाद घर लौट रहे दंपती के साथ मढ़ामाझी पुलिया के पास पिकअप सवार दो युवकों ने दंपती से मारपीट कर लूटपाट की। दंपती ने 50 हजार नगदी व जेवरात लूटने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

डोडापुर निवासी श्याम सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शुक्रवार रात करीब पौने नौ बजे वह पत्नी पूनम का अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए बिधूना आया था। उसने अपने एक साथी ही उधार रुपये लिए थे। घर जाने के दौरान रास्ते में मढ़ामाझी पुलिया के पास रात 10 बजे के करीब पिकअप सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि उसके साथ मारपीट की उसके पास से 50 हजार रुपये व पत्नी के जेवरात छीन लिए। घटना के बाद दोनों कोतवाली पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह ने बताया कि लेनदेन को लेकर मारपीट हुई है। लूट की घटना गलत है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें