फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: इमाम हुसैन की याद में पौधा भेंट कर मनाया मोहर्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद। पौधरोपण अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत अध्यक्ष मुहम्मद अनवर ने मोहर्रम के दिन नई पहल की शुरुआत की।
मोहर्रम की दसवीं तारीख पर शनिवार शाम को नगर पंचायत अध्यक्ष मुहम्मद अनवर ने अपने घर पर लंगर का आयोजन किया था। इस दौरान काफी संख्या में लोग पहुंचे। लंगर के बाद चेयरमैन ने ग्रामीणों को इमली, कंज, सागौन, अमरूद, अनार, आंवला व आम के लाभदायक व छायादार पौधे वितरित किए। चेयरमैन मुहम्मद अनवर ने लोगों को पौधे देते हुए कहा कि इस पौधे को हजरत इमाम हुसैन की याद में दिया जा रहा है और लेने वाले लोग इस बात की शपथ लें कि इस पौधे को आसपास रोपित कर घर के सदस्य की तरह इसकी पूरी देखरेख करेंगे। इस दौरान मुहम्मद अफजल, पूर्व सभासद हसन रजा, जहीरुद्दीन, सुब्हान, गोरे, हामिद व लुकमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें