फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कार व मोपेड में भिड़ंत में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 13 एयूआरपी 24 राम प्रकाश फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन

फोटो 13 एयूआरपी 25 पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक राम प्रकाश के परिजन। संवाद
- औरैया-दिबियापुर मार्ग पर हादसा, भाग रही कार की नंबर प्लेट टूटकर मौके पर गिरी
- मृतकों में एक कानपुर देहात व दूसरा नया पूर्वा गांव का रहने वाला था
संवाद न्यूज एजेंसी
ककोर (औरैया)। औरैया-दिबियापुर मार्ग पर नया पूर्वा गांव के पास शनिवार रात को तेज रफ्तार कार ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला, हालांकि भागते समय कार की नंबर प्लेट टूट कर घटनास्थल पर ही गिर गई। पुलिस ने पहुंचकर जांच की। दोनों शवों को पोस्टमार्टम भेजा।
कानपुर देहात के गांव लाड़पुर निवासी रामप्रकाश पाल (50) ककोर स्थित बेकरी की दुकान पर काम करता था। शनिवार रात करीब नौ बजे वह अपनी मोपेड से घर जा रहा था। रास्ते में ककोर बंबा पर गांव का शहीम अली (40) उसे मिल गया। शहीम औरैया में लकड़ी में दुकान पर काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों मोपेड से गांव के लिए निकले थे दिबियापुर की बबीना पुलिस चौकी क्षेत्र में नया पूर्वा के गांव के पास कानपुर देहात की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने मोपेड में टक्कर मार दी। जिससे मोपेड सवार दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। जांच में मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से पुलिस ने पहचान की। दोनों के शव को पोस्टमार्टम को भेजा। उधर, जानकारी पाकर परिजन भी पोस्टमार्टम पहुंच गए। कोतवाल रुद्र नारायण प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें