फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: घरेलू कलह में दो युवकों ने किया जान देने का किया प्रयास

Thu, 18 Sep 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। घरेलू कलह से परेशान होकर अलग-अलग जगहों पर दो युवकों ने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। समय रहते परिजनों ने दोनों को नीचे उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के चांदपुर ककरइया गांव निवासी 26 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र मुकेश बाबू का गुरुवार दोपहर पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नाराज राजेश घर के कमरे में गया और छत के कुंडे से लटक गया। पीछे से गई पत्नी उसे लटका देख चीख पड़ी। शोर सुन दौड़े परिजनों ने लटके राजेश को झटपट नीचे उतारा। सीएचसी से उसे सैफई रेफर कर दिया। दूसरी घटना में सूर्यनगर निवासी 27 वर्षीय विनीत पुत्र राकेश यादव ने भी घरेलू कलह में घर में फंदा लगा लिया। परिजनों ने नीचे उतारकर सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में विनीत को भी सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें