फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रैक्टर ने दो साल के बच्चे को मारी टक्कर, मौत

Wed, 08 Apr 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। सड़क पर खेल रहे दो साल के मासूम को मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। मासूम को सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन

वहां से उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हादसे के समय मासूम के पिता व मां दुकान पर कपड़े खरीद रहे थे। हादसे के बाद चालक मौके पाकर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया, जिसे पुलिस ने कब्जे ले लिया है। अब पुलिस चालक की तलाश में जुटी है।
थाना क्षेत्र के गांव मारवाड़ी निवासी धर्मपाल अपनी पत्नी सुशीला और दो साल के मासूम बेटे ओम चरन के साथ मंगलवार दोपहर गांव उमरैन जा रहे थे। गांव स्थित बाजार में दंपती एक दुकान से कपड़े खरीदने लगे। इसी दौरान खेलते-खेलते मासूम सड़क पर पहुंच गया, तभी गांव एरवाकटरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। कॉल के बाद भी एंबुलेंस के न पहुंचने पर घायल मासूम को सीएचसी ले जाया गया। इसी दौरान मौका पाकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। उधर, डॉक्टर ने बच्चे को सैफई रेफर कर दिया गया। रास्ते में मासूम ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले के बाद ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें