औरैया। थाना क्षेत्र के करमपुर गांव स्थित दो दुकानों से चोरी करने वाले दो शातिरों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया। पकड़े आरोपियों के पास से नगदी व कई चोरी के मोबाइल बरामद हुए हैं।
करमपुर निवासी भाजपा नेता भूरे चौबे की दो दुकानों से 28 अगस्त की रात चोरी हुई थी। सीओ सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि सर्विलांस की मदद से साईं मंदिर के पास से दो संदिग्ध गिरफ्तार किए गए।
उनकी पहचान राजकुमार पटेल निवासी औडीपार देवीपुर, गाजीपुर व कल्लू उर्फ मनीष चौहान निवासी नरायणपुर डवकिया, बनारस के रूप में हुई। दोनों ट्रक के माध्यम से आसपास के जिलों में जाकर चोरी की घटनाओं को आंजाम देते थे।
राजकुमार पर बनारस में लूट, राहजनी, चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर व पॉक्सो के 11 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं कल्लू पर बनारस में एक मारपीट का मामला दर्ज है। आरोपियों के पास से 45 सौ रुपये नकद, छह मोबाइल बरामद किए गए। दोनों को जेल भेज दिया गया।