दिबियापुर । युवक ने पहले युवती से दुष्कर्म किया। अब आरोपी के परिजन पीड़िता पर आरोपी के पक्ष में अलफनामा देने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के परिजनों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिबियापुर थाना पुलिस को पीड़िता ने बताया कि दिबियापुर रोड निवासी कुशल मिश्रा के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने 12 सितंबर को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
आरोप लगाया कि मुकदमे में समझौता करने के लिए कुशल की मां अनीता मिश्रा और पिता अमरनाथ मिश्रा, मौसा राजेंद्र दीक्षित निवासी औरैया दबाव बना रहे हैं। पहले वह कुशल के पक्ष में बयान देने का दबाव बनाते रहे। अब आरोपी की जमानत के लिए उसके पक्ष में हलफनामा देने के लिए धमका रहे हैं।
पीड़िता के पिता और भाई को मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि 14 सितंबर को कुशल के मौसा ने कॉल पर अधिवक्ता को गाली गलौज कर धमकाया। थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।