फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गोवंश तस्करी में शामिल दो वाहन जब्त

Mon, 13 Jul 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत डीएम ब्रजेश कुमार ने तस्करी में शामिल दो वाहनों को जब्त करने के आदेश जारी किए हैं। उन्हें जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

पहले मामले में छह सितंबर 2025 को बिधूना पुलिस ने शामपुर के पास धनकुटी पुलिया पर पलटे वाहन से 17 गोवंश बरामद किए थे। इस मामले में हैप्पी सिंह ताजपुर, शिवा भदौरिया उसराहार और दीपक रतनपुर बंथरा को आरोपी बनाया गया।
दूसरे मामले में 29 फरवरी 2025 को एरवाकटरा पुलिस ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चेकिंग के दौरान एक अन्य वाहन से अवैध रूप से ले जाए जा रहे 20 गोवंश बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकरण में शिवश्याम कश्यप उर्फ देवीराम निवासी लखनऊ और रकी उर्फ राक्सी दोहरे अजीतमल को अभियुक्त बनाया गया था। डीएम ने दोनों मामलों में संलिप्त वाहनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें तुरंत जब्त करने का आदेश दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें