फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चार बाइकों समेत दो वाहन चोर गिरफ्तार

Thu, 20 Apr 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात को पसुआ भट्टे के पास कुछ संदिग्धों के मौजूद होने पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को मौके से पकड़ा जबकि दो फरार हो गए। पूछताछ में पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने चार चोरी की बाइकें बरामद की है। पकड़े गए चोरों ने पुलिस को बताया कि वह शौक पूरे करने के लिए बाइक चोरी करते हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि रुरुगंज चौकी प्रभारी मुकेश कुमार मंगलवार रात को क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखविर से सूचना मिली की पसुआ भट्टे के पास कुछ लोग चोरी की बाइकों की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की और मौके से दो युवकों को दबोच लिया। जबकि पुलिस को देख दो आरोपी मौके से भाग निकले। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम शिवम निवासी नगला बरा थाना ऐरवाकटरा व अनिकेत कुमार निवासी चंदौली बिधूना बताया।
आरोपियों ने बताया कि वह चोरी की बाइकों को बेंचकर अपने शौक पूरे करते हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर भट्टे के पास झाड़ियों से चार चोरी की बाइकें बरामद की हैं। कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि फरार दो आरोपी संदीप व यश भदौरिया की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें