फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चोरी की कार के साथ अंतर जनपदीय गिरोह के दो चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




औरैया। एसओजी व कोतवाली पुलिस ने अंतर जनपदीय गिरोह के दो शातिर चोरों को पढ़ीन पुल के पास से चेकिंग के दौरान पकड़ा। इनके पास से फफूंद चुंगी से चोरी की गई लग्जरी कार बरामद हुई हैं। पकड़े गए चोर एक विशेष साफ्टवेयर का उपयोग कर चाबी के कोड बदल देते थे। इसके बाद आसानी से वाहन चोरी कर ले जाते थे। पुलिस ने दोनों को जेल भेजने के साथ फरार साथियों की तलाश शुरू की है।

अंतरजनपदीय गिरोह के बारे में जानकारी देते हुए एसपी चारु निगम ने बताया कि 28 जुलाई को सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी फफूंद चुंगी निवासी श्याम सुंदर शर्मा की कार चोरी हुई थी। जिसमें उसने रिपोर्ट लिखाई थी कि उनकी कार जनक दुलारी इंटर काॅलेज के पास खड़ी थी। जिसको अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन




25 अगस्त की देर रात एसओजी व कोतवाली पुलिस पढ़ीन पुल पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच फफूंद की तरफ से एक सफेद रंग की स्कार्पियो कार आते दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोकने के लिए चालक को इशारा किया। पुलिस देख चालक ने गाड़ी भगाई। इसी बीच कार से तीन लोग उतरकर भाग निकले। जबकि दो को पुलिस ने कार समेत घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम इटावा जिले के पुर्विया टोला पक्का तालाब निवासी अभिजीत उर्फ लाला व उन्नाव जिले के कृष्णा नगर शुक्लागंज गंगाघाट निवासी गीतानन्द बताया है।

एसपी चारु निगम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनका अपना गैंग है। वह वाहनों को चोरी करने के दौरान विशेष प्रकार के सॉफ्टवेयर का उपयोग करते हैं। जिसके माध्यम से गाड़ियों की चाबी का कोड बदलकर असली चाबी बनाकर वाहनों को पार कर देते थे। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों द्वारा 10 अगस्त को बिधूना से चोरी की इको कार को फिरोजाबाद में कबाड़ी के यहां बेच दिया था। जिसको 25 अगस्त की देर रात फिरोजाबाद पुलिस ने फिरोजाबाद शहर निवासी कबाड़ी के यहां से कटने से पहले बरामद कर ली थी।
विज्ञापन




पकड़े गए दोनों युवक शातिर चोर हैं। इनके पास से फफूंद चुंगी से चोरी गई कार बरामद की गई है। दोनों आरोपियों ने बताया कि वह अपने साथी इटावा जिले के बढ़पुरा थाना क्षेत्र के नगला गौर निवासी केशव उर्फ भानू, इटावा जिले के थाना बढ़पुरा के कामेत निवासी भूपेंद्र सिंह व आशीष जाटव के साथ चोरी करते हैं। उनके ऊपर जानलेवा हमला, लूट, चोरी समेत विभिन्न जिलों में 19 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें