कोतवाली क्षेत्र के पूठा गांव में मंगलवार को महिला के ससुराल में उत्पीड़न की शिकायत पर गई पीआरवी (पुलिस रेसपांस व्हेकिल) की टीम को घेरकर हमला करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
इस मामले में कोतवाली पुलिस 18 नामजद, दो अज्ञात महिलाओं के अलावा 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर 12 लोगों को जेल भेज चुकी है। कोतवाली निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि पुलिस की दोनों टीमें घटना के मुख्य आरोपी आगरा के सिकंदरा थाने में तैनात सिपाही नीलेश पुत्र हेतराम सहित फरार अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
उच्चाधिकारियों द्वारा आरोपी सिपाही नीलेश के संबंध में आगरा पुलिस प्रशासन को कार्रवाई के लिए लिखा गया है। संवाद