फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से महिला सहित दो झुलसे

Sat, 25 Mar 2017 12:00 AM IST
औरैया
विज्ञापन
d - फोटो : fastcoexist.com
विज्ञापन
शुक्रवार को अलग-अलग जगह करंट से महिला सहित एक युवक झुलस गया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने दिया गया।  युवक को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर सरैया में शाम लगभग छह बजे गांव की ममता (40) पत्नी पप्पू जानवरों के लिए खेत से सिर पर रखकर चारा ला रही थीं। खेत से आधा किलोमीटर दूर रास्ते में बिजली का लटकता तार चारा से छू गया।

करंट लगने से यह चारा सहित सड़क पर गिर गईं। यहां मौजूद लोगों ने इन्हें सौ शैय्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। वहीं दूसरी घटना में शिव पूजन (28) पुत्र चतुर सिंह निवासी कंसापाल थाना अयाना शुक्रवार को कुठौंद, जिला जालौन गए थे।
विज्ञापन


यहां से वह लगभग 2:30 बजे बस को पकड़ने के लिए पैदल बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। यह रास्ते में टूटे पड़े एचटी लाइन के तार की चपेट में आ गए। इससे यह गंभीर रूप से झुलस गए। यहां मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से सौ शैय्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें