फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 लाख से तालाब की होगी सफाई, जलभराव से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के इंदिरा नगर व नारायनपुर मोहल्ले में बने तालाबों की 22 लाख रुपये से साफ-सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

अभीतक जल निकासी का प्रबंध न होने और ओवरफ्लो होने से दोनों मोहल्ले में जलभराव की समस्या रही है।
नरायनपुर व इंदिरा नगर में लगभग 10 हजार आबादी पिछले एक साल से जलभराव की समस्या से जूझ रही है। अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में हुई बारिश से कई घर पानी से घिर गए और घरों तक तालाब का गंदा पानी ओवर फ्लो होने से लोग परेशान थे।
इधर नगर पालिका प्रशासन ने नरायनपुर गिहार बस्ती के पास स्थित तालाब की सफाई का काम शुरू करा दिया गया है। इस तालाब की सफाई होने के बाद इंदिरा नगर स्थित तालाब की सफाई कराई जाएगी। इससे जल्द ही लोगों को जलभराव व गंदगी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा नगर और नरायनपुर में गिहार बस्ती के पास बने तालाब ऊपर तक भर चुके हैं। इन दोनों तालाबों को खाली कराया जा रहा है। जल निकासी का प्रबंध भी किया जाएगा। जिससे लोगों को समस्या से निजात मिल सके।
पीपी सिंह, जेई नगर पालिका परिषद, औरैया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें