फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल शॉप की तर्ज पर विकसित होंगी राशन की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में अब राशन कार्ड धारकों को अनाज लेने के लिए कोटेदारों के घर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। दरअसल, अभी तक राशन की दुकान डीलरों के घर या उनकी निजी भवनों में होती है, लेकिन अब नई प्रक्रिया के तहत 75 दुकानों को मॉडल शॉप के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे लोगों को राशन लेने में परेशानी न हो।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पहले चरण में जिले के सभी सातों ब्लाक में 10-10 व नगर पालिका क्षेत्र में पांच राशन की दुकानें मॉडल शॉप के रूप में बनाई जाएंगी। जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने इसके लिए सभी खंड विकास अधिकारी, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्थान भी चिंहिन्त करना शुरू कर दिया है।
जिला पूर्ति अधिकारी देवमणी मिश्रा ने बताया कि चार हजार यूनिट पर एक मॉडल शॉप बनाया जाना है। इसके लिए ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन, या अन्य किसी सरकारी भवन को प्राथमिकता दी जाएगी। जिन स्थानों पर भवन नहीं होंगे वहां अन्य स्थान देखा जाएगा। इसके लिए मनरेगा, सीएसआर आदि आर्थिक स्त्रत्तेत देखें जाएंगे।
विज्ञापन

नहीं बदलेगा मॉडल शॉप का स्थान
सरकारी सस्ते राशन की दुकान का डीलर बदलते ही दुकान का स्थान भी बदल जाता था। इससे कार्ड धारकों को परेशानी होती थी। मगर नई व्यवस्था के तहत जिन स्थानों पर मॉडल शॉप के रूप में दुकानें संचालित की जाएंगी, वहां पर यदि राशन डीलर बदलते हैं तो भी दुकान का स्थान नहीं बदलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें