फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बच्चों को परोसने से पहले दो लोग चख कर देखेंगे भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार की गुणवत्ता जांच अनिवार्य कर दी है। हॉट कुक्ड मील योजना के तहत 3 से 6 वर्ष के नौनिहालों को भोजन परोसने से पहले उसकी कड़ी जांच होगी।
विज्ञापन

इस नई व्यवस्था के तहत भोजन परोसने से पूर्व दो वयस्क व्यक्ति उसे चखेंगे। ये वयस्क स्थानीय शिक्षक, रसोइया या माता समिति के सदस्य हो सकते हैं। सीडीओ रामकृपाल चौधरी ने बताया कि हर आंगनबाड़ी केंद्र पर रोस्टर आधारित जांच व्यवस्था सख्ती से लागू की जा रही है। रोज भोजन तैयार होने के बाद उसकी गुणवत्ता व स्वाद की परख की जाएगी। वयस्क भोजन को पूरी तरह सुरक्षित और मानक के अनुरूप पाए जाने पर ही बच्चों में वितरित किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ रोकना है। साथ ही, पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना भी इसका लक्ष्य है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर इन निर्देशों का कड़ाई से पालन हो रहा है। इसका मकसद बच्चों को पूरी तरह से पौष्टिक, स्वच्छ और सुरक्षित आहार उपलब्ध कराना है। प्रत्येक केंद्र के लिए वयस्कों का एक रोस्टर भी तैयार किया गया है। यह व्यवस्था बच्चों को मिलने वाले आहार की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें