फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दो माह पहले मुआवजे के मामले में गवाही देने कोर्ट गया युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुरादगंज। दो माह पहले जमीन के मुआवजे संबंध कोर्ट में चल रहे मुकदमे में गवाही देने आया मिश्रीपुर निवासी एक युवक का आज तक कोई सुराग नहीं लग सका है। लगातार खोजबीन के बाद युवक का पता न लगने पर परिजनों ने शुक्रवार को अजीतमल कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
ऊंचा चौकी क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव निवासी दौलत सिंह 30 पुत्र सुघर सिंह फरीदाबाद में रहकर मजदूरी करता है। दौलत सिंह के बड़े भाई बुद्ध सिंह ने बताया कि छह अक्तूबर को वह कोर्ट में चल रहे जमीन के मुआवजे संबंधी मुकदमे में गवाही देने कचहरी आया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। बताया कि उसके न लौटने पर पहले तो परिजनों ने समझा कि शायद वह वापस फरीदाबाद काम पर लौट गया है, लेकिन जब 23 अक्तूबर को कोर्ट की तारीख पर वह नहीं आया तो फिर चिंता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदाबाद में जहां वह काम करता है वहां जानकारी की। तो पता चला कि दौलत सिंह वहां पहुंचा ही नहीं। इसके बाद रिश्तेदारी में भी उसका पता किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर युवक को ढूंढने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें