बिधूना। कीरतपुर में राशन कोटेदार के घर गुरुवार देर रात चोरों ने कुंडी तोड़ कर दो लाख रुपये से अधिक का माल पार कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
कीरतपुर गांव निवासी आशीष कुमार कोटेदार हैं। बताया कि गुरुवार रात वह पत्नी सरिता व बच्चों के साथ घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। इस बीच चोर घर के अंदर घुस आए।
कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने व चांदी के गहने व 20 हजार की नकदी चुरा ली। शुक्रवार सुबह कमरे से नीचे आए तब चोरी का पता चला।
बिधूना कोतवाली प्रभारी जीवाराम के अनुसार तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।