बिधूना। कोतवाली पुलिस ने शिकायत प्रकोष्ठ से मिले दो प्रार्थना पत्र के आधार पर मां-बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। मां-बेटे पर दो लोगों से 29 लाख से अधिक रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
किशोरगंज निवासी अखिलेश कुमार ने एसपी चारू निगम को प्रार्थना पत्र दिया। आरोप है कि विष्णु भदौरिया ने 18 लाख 65 हजार रुपये बैंक में जनरेटर लगाने के नाम पर लिए थे।
कई बार रुपये की मांग की, लेकिन हर बार टरकाया। चार साल बीत गए और रुपये नहीं मिले। इधर, किशोरगंज निवासी देवेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि विष्णु भदौरिया व उसकी मां मुन्नी देवी ने बेटे की बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख 73 हजार रुपये 2017 में लिए थे। बेटे की नौकरी न लगने पर रुपये की मांग तो आनाकानी करने लगे।