फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली सवार दो की मौत

Wed, 05 Oct 2016 12:22 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
चैलचौक के गणई चौक के पास बाइक की टक्कर से घायल वृद्घ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा- कानपुर हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित धर्मकांटा के सामने मंगलवार तड़के करीब तीन बजे बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। इससे ट्राली सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर एक युवक को कानपुर रेफर कर दिया गया। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। घटना में ट्रक चालक की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी जयवीर सिंह के पिता परशुराम (90) की मौत हो गई थी। इस पर उनके जैतपुर निवासी रिश्तेदार ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर पढीन दरवाजा आ रहे थे। वे तड़के करीब तीन बजे हाईवे स्थित धर्मकांटा के सामने पहुंचे थे कि पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्राली पलट गई। चालक ट्रक लेकर भाग निकला। ट्राली के नीचे फंसे लोगों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। सभी को शौ सैय्या अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां इंद्रपाल (22) पुत्र जीवालाल व राजेश (45) पुत्र सुंदरलाल निवासीगण जैतपुर को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं लाली देवी (50) पत्नी जीवालाल, सिद्धश्री (45) पत्नी रामलखन, प्रेमा देवी (40) पत्नी राकेश, मृदुला देवी (40) पत्नी सुभाष चंद्र, धर्मपाल (35) फत्र रामलखन, अमोल (25) पुत्र रामलखन, वीरेंद्र (45) पुत्र बाल किशन, माधुरी देवी (35) पत्नी प्रमोद कुमार, प्रेमदास (35) पुत्र सरमन लाल, कुंवर सिंह (40) पुत्र उदल सिंह, रिषी (15) राजेश, विमल (20) पुत्र ओमकार, प्रिंस उर्फ मोनू (22) पुत्र राकेश, शिव कुमार (45) पुत्र बाबूराम के अलावा ट्रक चालक गब्बर सिंह यादव (35) काशीराम यादव को भर्ती कर लिया गया। हालत गंभीर होने पर प्रिंस उर्फ मोनू को कानपुर रेफर कर दिया गया। अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें