डीआईओएस कार्यालय के सामने भरा पानी
- फोटो : amar ujala
शनिवार सुबह हुई करीब दो घंटे की झमाझम बारिश से शहर की सड़कें और नालियां लबालब भर गईं। सीवर लाइनें उफनाने से कई जगह दुकानों में भी पानी घुस गया। कई सड़कें पर जलभराव हो गया। डीआईओएस कार्यालय के सामने जैसे बारिश से सड़कों पर गड्ढे हो चुके हैं। हर तरफ फैली मिट्टी से इतनी फिसलन हो गई है कि चलना मुश्किल है। रविवार था तो ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।
अन्य दिनों यहां आने जाने वालों को जलभराव से परेशानी उठानी पड़ती है। बदनपुर रोड के घरों में घुस गया पानी गया। यहां पर बारिश में ऐसी स्थिति आ गई है कि पूरी सड़क लबालब भर गई है। लोगों को भरे पाने से होकर गुजरने पड़ा। पूरी गली नाला बन गई थी। इस कारण गंदा पानी भी लोगों के घरों में घुस गया। ब्लाक परिसर में भी जलभराव हो गया है। यहां स्थित महिला थाने के सामने जलभराव हो गया। इससे आवागमन करने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर, ईओ संजय कुमार ने बताया कि इस संबंध में जेई को सख्त निर्देश दिए हैं कि ऐसे सड़कों को चिह्नित कर तत्काल दुरुस्त करने का कार्य करें। ताकि जलभराव न हो।