फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ईंट भट्ठे पर मजदूरों के दो गुट भिड़े, महिला समेत तीन घायल

Thu, 23 Feb 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र के नगला पाठक में एक ईंट भट्ठे पर बुधवार सुबह ईंट पाथने को लेकर मजदूरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से चले लाठी-डंडों में महिला समेत तीन लोग लहूलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज, तीन को मौके से हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मुरादगंज मार्ग पर नगला पाठक गांव के पास भारतीय ईंट उद्योग नाम से ईंट भट्ठा है। बुधवार सुबह भट्ठे पर ईंट पथाई करने के लिए एक गुट के मजदूर मुकेश व चंदन निवासी नालंदा बिहार पहुंचे। यह लोग भट्ठे पर ही रहते हैं। मुकेश ने बताया कि जब वह अपने साथी के साथ ईंट पथाई करने जा रहा था, इसी बीच बबलू, धीरू और धनराज भी वहां पहुंचे। आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के तीनों ने बेवजह गाली गलौज शुरू कर दी। बीच बचाव के लिए आई महिला के साथ पिटाई कर दी। बचाने पर मुकेश व चंदन को बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया। मजदूरों के साथ हुई मारपीट देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इधर दोनों पक्षों के काफी मजदूर लाठी-डंडे लेकर एकत्र हो गए। भट्ठे पर तनाव की स्थिति बनने की जानकारी पर सीओ अजीतमल भरत पासवान, थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से तीन को हिरासत में लिया। वहीं चंदन, मुकेश व उनके साथ की महिला को दिबियापुर सीएचसी भेजा। पुलिस को कुछ मजदूरों ने घटना की वजह एक मजदूर की बेटी से छेड़छाड़ होना बताई। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। भट्ठे पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें