फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रोडवेज बस में महिला के बैग से दो लाख के आभूषण पार

Thu, 23 Feb 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। इटावा से मुरादगंज के लिए रोडवेज बस में चढ़ी एक महिला यात्री के बैग से किसी ने दो लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण पार कर दिए। बैग की चेन खुली देख उसे जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को रुकवा कर सभी यात्रियाें की तलाशी ली, लेकिन कुछ बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन

इटावा जिले के थाना सैफई के गांव बहादुर निवासी रूबी बुधवार को मुरादगंज निवासी मौसी के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए शिकोहाबाद डिपो की बस से मुरादगंज आ रही थी। शाम लगभग साढ़े पांच बजे मुरादगंज पहुंचने से पहले अचानक से रूबी की नजर हाथ में टंगे आभूषण रखे बैग पर पहुंची, तो उसे बैग की चेन खुली दिखी। इस पर उसने बैग को चेक किया तो आभूषण गायब थे। इस पर रूबी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। चालक-परिचालक ने उससे जानकारी। रूबी ने यूपी 112 पर सूचना दी। चालक-परिचालक ने बस को मुरादगंज हाईवे पर ओवरब्रिज के पास रोक दिया। पुलिस ने रूबी से पूछताछ के बाद बस में मौजूद सभी यात्रियों की तलाशी ली, लेकिन उन्हें कुछ भी हासिल नहीं हो सका। उसने बताया कि बैग में लगभग दो लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण थे। मुरादगंज चौकी प्रभारी प्रदीप अवस्थी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें