फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार ने दो युवकों को रौंदा, मौत

Sun, 15 Nov 2015 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के हाइवे रोड पर रविवार शाम पावर हाउस के पास बेकाबू कार ने दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी, सीओ ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन मामला शांत नहीं हो सका। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को तितर-बितर किया। 
विज्ञापन


क्षेत्र के राजपुरा निवासी तेजप्रताप सिंह उर्फ गुडडू (21) पुत्र रामप्रकाश दोहरे और वीरपाल (25) पुत्र गिरेंद्र सिंह अपने रिश्तेदार अमित (22) पुत्र रमेश चंद्र निवासी भोगनीपुर कानपुर देहात को बस में बैठाने हाईवे पर खड़े थे। तभी अचानक इटावा की ओर से आ रही बेकाबू कार ने डिवाइडर पारकर तेज प्रताप और अमित को रौंद दिया। बाद में वह खड्ड में जा गिरी।

कार की टक्कर से तेज प्रताप और अमित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वीरपाल व कार सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर डाक्टरों ने महिला की हालत नाजुक देेखते हुए उसे सैफई रेफर कर दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी अजय पाठक ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक न सुनी। बाद में पहुंचे सीओ अजीतमल जीडी मिश्रा ने भी लोगों को समझाया। लेकिन मामला शांत न हो सका। ग्रामीणों ने अंधेरा का फायदा उठाते हुए पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव होते देख पुलिस ने भी बचाव में लाठी भांजनी शुरू कर दी। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें