पुलिस के मुताबिक, शादाब बुलेट पर पीछे बैठा था। पुलिस के रोकने पर उसने तमंचे से फायर किया। शादाब तमंचे में कारतूस लोड ही कर रहा था तभी जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैरों में गोली जा लगी। दोनों आरोपियों के पास से दो तमंचे व कारतूस बरामद किए गए। शादाब को इलाज के लिए जिला अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया गया। जबकि मोहम्मद अल्ताफ को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजा गया। एसपी ने बताया गो तस्करी में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूला जुर्म
मोहम्मद अल्ताफ व शादाब ने पुलिस को बताया कि शनिवार को दोनों बल्लापुर गए थे। वहां जिला आगरा के लोहामंडी थाना मोतीकुंज निवासी सद्दाम, उसके पिता इरशाद व इस्लामनगर बाबरपुर निवासी असद पहुंचे थे। सभी आसपास के मवेशियों को एक जगह एकत्र कर कंटेनर में भरकर उन्नाव के लिए निकले थे। वह दोनों कंटेनर में थे। जबकि अन्य लोग पीछे कार से आ रहे थे। नवीन मंडी समीप पुलिस चेकिंग मिलने पर वह कंटेनर खड़ा कर भाग निकले।