15 हजार रुपयों की मांग की
इसमें फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को दिल्ली में पुलिस अधिकारी बताया और कहा कि एक युवती ने शिकायत की है कि युवक ने एक युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो डिलीट करने के एवज में 15 हजार रुपयों की मांग की।
मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी
पीड़ित ने दिबियापुर थाने पहुंची एसपी चारु निगम से घटना की शिकायत की। एसपी ने बताया कि जांच साइबर सेल को दी गई है। इधर, साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि इस समय वीडियो काल के माध्यम से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का काम ठगों द्वारा तेजी से किया जा रहा है।
इन बातों का रखें खास ध्यान
इससे बचने के लिए पहले, तो अनजान नंबर से आने वाली वीडियो काल उठानी ही नहीं चाहिए। यदि उठा भी ल, तो सबसे पहले फ्रंट कैमरे पर अंगुली रख लेना चाहिए। ताकि आपका कोई वीडियो रिकार्ड न हो सके। यदि कभी फंस भी जाएं, तो तुरंत पुलिस से शिकायत दर्ज कराएं।