फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबकर दो चचेरे भाइयों की मौत

विज्ञापन
फोटो14एयूआरपी 12- मृतक मुस्तकीम फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के बरमूपुर गांव में गुरुवार को दोपहर नहर में नहाते समय दो चचेरे भाई डूब गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को नहर से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला रजा नगर निवासी दिव्यांग अनीस (29) पुत्र रज्जाक खां गुरुवार को दोपहर अपने चचेरे भाई मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी मुस्तकीम (22) पुत्र नसरूद्दीन के साथ बरमूपुर गांव में नहर में नहाने गया था।
नहाते समय अनीस अचानक डूबने लगा। अनीस की आवाज सुनकर मुस्तकीम उसे बचाने के लिए पहुंचा, लेकिन नहर की खुदाई होने से वहां गहराई होने से दोनों डूब गए। दोनों को डूबते देख उधर से गुजर रहे ग्रामीणों के शोर मचाने पर गांव के लोग वहां पहुंचे। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नहर में दोनों युवकों की खोज कराई। काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उधर, मृतक मुस्तकीम के भाई आसू ने बताया कि मुस्तकीम व अनीस दोनों की शादी हो चुकी है। अनीस की एक चार साल की बेटी आयशा है। मुस्तकीम की पत्नी गर्भवती है। बताया कि उसका चचेरा भाई अनीस दिव्यांग था।
विज्ञापन

दिल्ली में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मुस्तकीम जालौन रोड पर हेयर कटिंग सैलून की दुकान किए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें