फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बाइक सवार दो भाइयों को ट्राॅला ने रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अजीतमल। अयाना थाना क्षेत्र के गांव जसंतपुर निवासी एक युवक अपने चचेरे भाई के साथ रविवार को बाइक से मुरादगंज हाईवे पर पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेने पहुंचा। इसी दौरान एक ट्रॉला ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहा युवक सड़क पर जा गिरा, जिसे ट्राला रौंदते हुए निकल गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
अयाना थाना क्षेत्र के गांव जसंतपुर निवासी कल्लू (18) पुत्र स्व. कमलेश चचेरे भाई शिवम (10) के साथ बाइक से मुरादगंज हाईवे पर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने रविवार दोपहर पहुंचे। जैसे ही दोनों पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे ट्राॅला ने बाइक में टक्कर मारकर कल्लू को रौंद दिया। इससे उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए। कल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शिवम बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अजीतमल राममोहन ने शव को कब्जे में लिया। घायल शिवम को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। मौके से ट्राॅला को कब्जे में ले लिया। चालक मौके से भाग गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक पांच भाई बहनों में बीच का था। मौके पर पहुंची मां रेखा देवी, भाई अजय, बहन काजल व आरती का रो-रोकर कर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

सीओ अजीतमल राम मोहन ने बताया कि ट्राॅला ने बाइक सवारों को रौंदा है। इसमे एक युवक की मौके पर मौत हो गई है। घायल बालक का उपचार कराया जा रहा है। ट्राॅला को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें