औरैया। शहर के मोहल्ला दयालपुर निवासी मंगली प्रसाद और अजय कुमार के बीच मंगलवार सुबह आग जलाने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों में मारपीट होने लगी। मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव किया। इससे पहले दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले गई। मेडिकल कराया। सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)