फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जमीन के लिए भिड़े दो भाई, पैमाइश कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवा कटरा। तुर्कपुर यासीन और गुलालपुर गांव में दो भाइयों के बीच बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। रविवार को राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश कराई और बंटवारा कर कब्जा दिलाया।
विज्ञापन


एरवा कटरा थाना के ग्राम तुर्कपुर यासीन में किशनी-बिधूना रोड पर गाटा संख्या 216 के बंटवारे को लेकर गांव के ही निवासी दो सगे भाइयों सुघर सिंह और हाकिम सिंह के बीच विवाद चल रहा था। सड़क के किनारे की जमीन के बंटवारे को लेकर पिछले कई वर्षों से दोनों आमने-सामने थे। सुघर सिंह ने कुरा बंटवारा दायर किया था। रविवार को पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर नाप कराई और जेसीबी से कब्जा हटवाकर सुघर सिंह को कब्जा दिलवाया।
वहीं, गुलालपुर गांव में भी दो भाइयों के बीच बंटवारे को लेकर विवाद था, जिसमें पुलिस और राजस्व टीम ने नाप कराकर दोनों भाइयों को उनकी भूमि सौंपी। इस मौके राजस्व टीम में एसडीएम न्यायायिक रामऔतार वर्मा, प्रभारी राजस्व निरीक्षक सुनील यादव, राजस्व लेखपाल धर्मेंद्र चक व लेखपाल भूपेंद्र यादव के अलावा थाना से एसआई हरकेश कुमार, संजय, मनीषा, कृष्णा शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें