फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बाइक का टायर फटने से खड्ड में गिरे दो भाई, छोटे की मौत

Sat, 13 Jun 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-11 मौत के बाद बिलखती महिलाएं। स्रोत:ग्रामीण
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। थानाक्षेत्र के गांव दिनवामऊ मोड़ के पास शुक्रवार सुबह बाइक का टायर फटने से दो सगे भाई घायल हो गए। इलाज के ले जाते वक्त सैलून संचालक छोटे भाई की मौत हो गई। जबकि बड़े भाई का इलाज चल रहा।
विज्ञापन

गांव अघारा निवासी रामप्रकाश का 24 वर्षीय छोटा बेटा शिवम सविता अपने बड़े भाई मोनू सविता के साथ शुक्रवार सुबह बाइक से सौंथरा अड्डा स्थित अपनी हेयर सैलून की दुकान खोलने के लिए निकला था। जैसे ही दोनों भाई दिनवामऊ मोड़ के पास पहुंचे, तभी अचानक बाइक का पिछला टायर फट गया। रफ्तार में होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सीधे खड्ड में जा गिरी।
राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों भाइयों को दिबियापुर स्थित निजी अस्पताल ले गए। वहां शिवम को मृत घोषित कर दिया गया। घायल भाई मोनू सविता ने बताया कि शिवम के सिर में गंभीर चोट आई थी। उसे दिबियापुर के प्राइवेट अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच की। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी पर मौके पहुंचे थे। परिजन से पूछताछ की गई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-11 मौत के बाद बिलखती महिलाएं। स्रोत:ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें