फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रंजिश में फायरिंग करने वाले दो भाई गिरफ्तार

Sun, 10 May 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के मोहल्ला नारायणपुर में रंजिश को लेकर डेयरी संचालक के परिवार पर जानलेवा हमला करने वाले दो शातिर आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी सगे भाई हैं, जिन्होंने एक माह पुराने सड़क हादसे का बदला लेने के लिए फायरिंग की थी।
विज्ञापन


तीन मई की शाम करीब छह बजे बजे नारायणपुर निवासी राकेश कुमार अपनी मामा दूध डेयरी के बाहर कार में पत्नी सुनीता और बेटे अंकित के साथ बैठे थे। इसी दौरान मोहल्ले के ही गौतम शुक्ला और भाई पुरुषोत्तम शुक्ला वहां पहुंचे। करीब एक माह पूर्व राकेश के बेटे अंकित की गाड़ी से उनके पिता का एक्सीडेंट हो गया था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने फायरिंग झोंक दी थी। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं।
घटना के बाद राकेश कुमार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की। शनिवार देर रात दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें