फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: देह व्यापार कराने की मुख्य आरोपी समेत दो लोग गिरफ्तार

Sat, 10 Jun 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

औरैया जिले में पनकी के सुंदर नगर रतनपुर में छापेमारी कर फफूंद थाना पुलिस ने शुक्रवार को देह व्यापार की मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। नाबालिग से दुष्कर्म करने व देह व्यापार करवाने के आरोप में इन दोनों के साथ ही 11 पर रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। फफूंद थाना प्रभारी जीवाराम ने बताया कि 16 फरवरी को एक युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को उसकी सहेली ज्योति, आरती अपने साथी कल्लू, अभिषेक पाल, साकिब, अजहर के साथ बहलाकर सुंदरनगर रतनपुर ले गए। यहां आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे टैक्सी चालक दीपक निवासी कानपुर को बेच दिया। दीपक ने उसे लखनऊ के आशियाना में देह व्यापार का धंधा चला रही पनकी निवासी सपना व अन्नू को बेच दिया था। 12 मई को किसी तरह घर पहुंची बेटी ने पूरी जानकारी दी। इसके चलते अब सपना व अन्नू को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें