फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गोतस्करी के आरोप में दो को पकड़ा, भेजा जेल

Tue, 30 Dec 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी एरवाकटरा (औरैया)। मिनी ट्रक में गोवंशों को ले जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मैनपुरी से गाेवंशों को लादकर बिहार लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों लखनऊ के दुबग्गा फरीदपुर निवासी शिव श्याम व औरैया के अजीतमल निवासी रॉकी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश कर वहां से जेल भेज दिया गया।
एसपी के निर्देश पर थाने में तैनात उप निरीक्षक किशनवीर फोर्स के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक्सप्रेसवे पर गोतस्करी की सूचना मिली। थाना पुलिस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पहुंचे। इसी दौरान सुबह करीब सवा आठ बजे एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 137 के पास से मिनी ट्रक को पकड़ लिया। मौके से लखनऊ थाना ठाकुरगंज के गांव दुबग्गा फरीदपुर निवासी शिव श्याम कश्यप उर्फ देवी राम और अजीतमल कोतवाली के गांव विलावा भीखेपुर रॉकी उर्फ राक्सी दोहरे को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों को बताया कि मैनपुरी थाना किशनी के गांव कटरा समान से गोवंशों को मिनी ट्रक से लेकर एक्सप्रेसवे से होते हुए बिहार ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गोहत्या अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि मिनी ट्रक में 20 गोवंश बरामद हुए हैं, इन्हें गोशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें