फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दुकान में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दुकान में हुई चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी गया सामान बरामद कर लिया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि 31 अक्तूबर की देर रात मोहल्ला नारायणपुर निवासी अभिषेक पोरवाल की दुकान से नकदी व सामान पार कर दिया गया था। मामले में पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए। जिससे चोरों की पहचान की गई। पहचान के बाद उनकी गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी गई। रविवार रात नरोत्तमपुर बंबा के पास से गोविंद नगर निवासी अभय, आदित्य सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर दो म्यूजिक सिस्टम, एक सब्बल व पर्श बरामद किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें