फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लिफ्ट देकर टप्पेबाजी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। लिफ्ट देकर बुजुर्ग से टप्पेबाजी करने वाले दो बदमाश घटना के नौवें दिन पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। उनके पास से टप्पेबाजी के 22 हजार रुपये, तमंचा व घटना में प्रयोग की गई बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद इटावा जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को दिबियापुर रोड से निकली नहर से गांव नरोत्तमपुर जाने वाले रोड से जनपद इटावा थाना बकेवर के गांव कुंदनपुर निवासी सचिन व जालौन जनपद के थाना व गांव साहब नाका निवासी मान सिंह उर्फ लंगड़ा को दबोच लिया। तलाशी के दौरान लंगड़ा के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने 17 अक्तूबर की सुबह खानपुर गांव निवासी फय्याज के साथ टप्पेबाजी की थी। वह कानपुर रोड स्थित दुकान पर पैदल जा रहे थे। देवकली चौराहे पर बदमाशों ने नमस्ते करते हुए पता पूछा और छोड़ने के लिए कहा था। बुजुर्ग उनके साथ बाइक में बैठकर चल दिया। सुभाष चौक पर युवक को उतार कर बदमाश दिबियापुर की ओर चले गए थे। रास्ते में बुजुर्ग ने अपनी जेब टटोली तो उसमे रखे 22 हजार गायब मिले थे। बुजुर्ग ने आरोपियों का पीछा करते हुए बाइक का नंबर देख लिया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए जिसमें दोनों बदमाशों की पहचान हुई। पूछताछ में आरोपियों ने टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है। दोनों आरोपियों के पास से 11-11 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी लंगड़ा के खिलाफ जालौन, औरैया में छह और दूसरे आरोपी के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें