फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ से बनेगा डीआईओएस दफ्तर

Sat, 11 Jun 2016 10:43 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
सेल्फ पार्किंग कुर्सी
विज्ञापन
जिला बनने के बाद से अब तक उधारी के भवन में चल रहे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को अपने भवन से संचालित कराने की तैयारी शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय पर बीएसए कार्यालय के पास ही डीआईओएस दफ्तर के भवन निर्माण को दो करोड़ के स्टीमेट तैयार किया गया है।
विज्ञापन


17 सितंबर 1997 को औरैया को जिले का दर्जा मिलने के बाद साल 2006 में शहर के श्री संस्कृत कालेज के एक कक्ष में पहली बार डीआईओएस दफ्तर शुरू हुआ। साल 2007 में ककोर में कलेक्ट्रेट आने के बाद से डीआईओएस कार्यालय को अस्थाई रूप से पुरानी कलेक्ट्रेट के भवन से संचालित किया जा रहा है। शासन से निरंतर प्रस्ताव भेजने के बाद अब डीआईओएस कार्यालय को अपने खुद के भवन से संचालित कराने का रास्ता साफ हो गया है।

जिला मुख्यालय पर संचालित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पड़ोस में 1320 वर्गमीटर भूमि पर डीआईओएस कार्यालय भवन का निर्माण कराया जाना तय किया गया है। इसके लिए शासन से दो करोड़ रुपये की धनराशि का निर्धारण किया गया है। डीआईओएस दफ्तर के भवन निर्माण के लिए शासन की ओर से कार्यदाई संस्था भी जल्द नामित करने के संकेत दिए गए हैं। वहीं उनकी ओर से डीआईओएस कार्यालय को स्टीमेट तैयार कर भिजवाए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


शासकीय स्वीकृति प्राप्त होने के  बाद डीआईओएस कार्यालय की ओर से भवन निर्माण के लिए स्टीमेट तैयार करवाने को ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरइएस) कार्यालय से पहल शुरू कर दी गई है। भवन निर्माण को लेकर डीआईओएस चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इसके लिए शासन से हरी झंडी मिल गई है। स्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। जल्द ही इसे शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें