फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर रखें भरोसा, निर्दोष पर नहीं होगी कार्रवाई: आईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो22एयूआरपी 43 - किड्स जोन के शुभारंभ के दौरान मौजूद मासूम बच्चे को टॉफी देते आईजी। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। पुलिस महानिरीक्षक कानपुर जोन कानपुर प्रशांत कुमार ने बुधवार को जिले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ककोर मुख्यालय पर एसपी आवास के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। साथ ही पुलिस कैंटीन व किड्स जोन का शुभारंभ करने के साथ पौधारोपण भी किया। एसपी को लंबित पड़े मामलों का जल्द खुलासा करने के निर्देश देेते हुए कहा कि लोग पुलिस पर भरोसा रखें। किसी भी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी। जिले का निरीक्षण करने आए आईजी प्रशांत कुमार ने सर्वप्रथम ककोर स्थित मैदान में गार्द सलामी ली। इसके बाद पुलिस अधीक्षक चारू निगम के साथ एसपी आवास के निर्माण के लिए विधि विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की प्रथम ईंट रखी। इसके बाद पुलिस ग्राउंड में अधिकारियों के साथ पौधारोपण किया। वहीं उन्होंने पुलिस सब्सिडियरी कैंटीन का फीता काटकर उद्घाटन किया।
सदर विधायक गुड़िया कठेरिया के साथ महिला थाने में पुलिस कर्मियों के बच्चों के चौमुखी विकास के लिए किड्स जोन का भी शुभारंभ किया और बच्चों को मिठाइयां वितरित की। आईजी ने विभागीय अभिलेखों को जांचने के बाद बिधूना में शुक्रवार रात लूट की घटना का स्थलीय निरीक्षण किया। मामले में पुलिस विभाग की चार टीमें आरोपियों को पकड़ने में जुटीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद उन्होंने सीओ भरत पासवान के साथ अजीतमल क्षेत्र में पैदल गश्त कर नवरात्रि व रमजान त्योहार को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया। देर शाम आईजी ने चपटा गांव पहुंचकर देसी बम बनाने के दौरान हुए हादसे के संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ की। साथ ही गांव के लोगों को निस्पक्ष जांच के लिए पुलिस पर भरोसा रखने की बात कही। आईजी प्रशांत कुमार ने पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों को जिले में लंबित पड़े चोरी, लूट समेत अन्य मामलों का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें