औरैया। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत वैदिक टेक्निकल एवं औद्योगिक इंटर कॉलेज दिबियापुर में भाषण, क्विज व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में तृप्ती व पोस्टर प्रतियोगिता में जिया व क्विज प्रतियोगिता में विशाल सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता माध्यमिक शिक्षा विभाग व परिवहन विभाग द्वारा आयोजित कराई गई।
विद्यालय सभागार में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में माध्यमिक विद्यालयों के 26, चित्रकला प्रतियोगिता में 36 व क्विज प्रतियोगिता में 24 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पोस्टर प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सहार की जिया सैनी प्रथम, जनता इंटर कॉलेज अजीतमल की शिवानी गौतम द्वितीय, वैदिक टेक्निकल औद्योगिक इंटर कॉलेज दिबियापुर की अंजली तृतीय, भाषण प्रतियोगिता में वैदिक टेक्निकल एवं औद्योगिक इंटर कॉलेज दिबियापुर तृप्ती प्रथम, जनता इंटर कॉलेज अजीतमल की आंकाक्षा द्वितीय, कुंवर हनुमंत सिंह इंटर कॉलेज बेला काजल तृतीय, क्विज प्रतियोगिता में वैदिक टेक्निकल औद्योगिक इंटर कॉलेज दिबियापुर के विशाल सिंह प्रथम, जिला पंचायत उत्तर माध्यमिक विद्यालय रुरुगंज आशिकी बौद्ध द्वितीय व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एरवाकटरा की छात्रा मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव ने बताया कि विजेता छात्र-छात्राओं को परिवहन विभाग कार्यक्रम आयोजित कर पुरस्कृत करेगा। प्रतियोगिता संपन्न कराने में कार्यक्रम के नोडल व राजकीय हाईस्कूल मानपुर के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार व विद्यालय के शिक्षकों ने योगदान दिया।