फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: छात्रों की बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
छात्रों की बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत - फोटो : मौके पर खड़ा ट्रक और राहगीरों की भीड़।
विज्ञापन
फफूंद। बीएससी की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ट्रक को थाने ले गई।
विज्ञापन



दिबियापुर थाना क्षेत्र के ककराही निवासी रूप नारायण का 18 वर्षीय पुत्र नितिन बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। उसकी परीक्षा का सेंटर अछल्दा के योगीराज श्री कृष्ण महाविद्यालय बझेरा में था। शनिवार सुबह आठ बजे वह बाइक से अपने साथी मोहित व ऋतिक के साथ भौतिक विज्ञान का पेपर देने के लिए जा रहा था। फफूंद बाईपास मोड़ पर पहुंचते ही सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सड़क किनारे किया और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई, लेकिन तब तक नितिन ने दम तोड़ दिया था। अन्य दोनों युवकों की भी हालत नाजुक देख डाॅक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। हादसे में जान गंवाने वाला छात्र दो भाईयों में छोटा था। बड़े भाई शिव शरण व पिता मजदूरी करते हैं। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें