अयाना (औरैया)। ट्रक चालक ने गांव की एक महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। पीड़िता ने ट्रक चालक समेत चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
अयाना थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि 23 जून को वह रिश्तेदारी में व्यासपुरा इटावा जा रही थी। रास्ते में गांव के बाहर सिद्ध स्थान के पास उसे ट्रक चालक अयूब खान निवासी तिवरलालपुर मिला। उसने बकेवर तक जाने की बात कही। इस पर महिला ट्रक में बैठ गई। आरोप है कि रास्ते में ट्रक चालक ने उसे नशीली कोल्डड्रिंक पिला दी।
बेहोश होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर ट्रक चालक ने उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। नौ जुलाई को अयूब ने वीडियो वायरल कर दिया। जब महिला के पति ने विरोध किया तो आरोपी चालक और उसके परिजन नूरहसन खान, शहनाज बेगम, ताहिर हुसैन ने जातिसूचक गाली देकर मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि शिकायत पर दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट, धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।