फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रक चालक ने आरक्षी की बाइक में मारी टक्कर, पत्नी की मौत

Tue, 09 Dec 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-16-जिला अस्पताल में मौजूद मृतका के परिजन। संवाद - फोटो : प्रेमशंकर की हत्या के बाद विलाप करतीं परिवार की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
औरैया। कानपुर ड्यूटी करने जा रहे एक आरक्षी की बाइक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में आरक्षी की गर्भवती पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक पकड़ लिया है, जबकि चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

थाना कोतवाली के चिरूहली निवासी शिवम सिंह (28) कानपुर में यातायात विभाग में आरक्षी के पद पर कार्यरत हैं। वह शनिवार को छुट्टी लेकर अपनी पत्नी शिवी राजावत के साथ घर आए थे। सोमवार की सुबह बाइक से कानपुर वापस ड्यूटी पर जा रहे थे।
सुबह 10 बजे के करीब जैसे ही वह इटावा-कानपुर हाईवे पर मोहन ढाबा के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

हादसे में शिवी राजावत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंचे इंडियन ऑयल चौकी के पुलिसकर्मियों ने हाईवे से शव हटवाने के साथ परिजन को सूचना दी। परिजन ने बताया कि शिवी तीन माह की गर्भवती थी, ऐसे में एक नहीं बल्कि दो जानें चली गईं। घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला है। पुलिस ने ट्रक पकड़ लिया, पर वाहन चालक भागने में कामयाब रहा।
सीओ सिटी अशोक आनंद ने बताया कि इटावा-कानपुर हाईवे पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी है। इसमें आरक्षी शिवम की पत्नी शिवी की मौत हो गई है। ट्रक पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें