फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे बच्चे को ट्रक ने रौंदा, मौत

Wed, 07 Nov 2018 12:05 AM IST
auraiya
विज्ञापन
रिहान का फाइल फोटो। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के फफूंद-औरैया मार्ग पर ग्राम शेरपुर सरैया में चार वर्षीय बच्चे को औरैया की तरफ से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने रौंद दिया। घटना के बाद चालक ट्रक को भगा ले गया। आगे ले जाकर चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवा दिया। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


 मंगलवार की शाम फफूंद-औरैया मार्ग पर ग्राम शेरपुर सरैया निवासी आशिफ अली के पुत्र रिहान अली (4) को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। रिहान अपने परिवार का इकलौता चिराग था। परिजनों ने बताया कि रिहान रोड के किनारे स्थित अपने पुश्तैनी मकान से नए मकान पर जा रहा था। रोड पार करते समय औरैया की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चे को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को भगा ले गया। 

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा किया। चालक कुछ दूर बाद ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया।  घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना रहा। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इससे जाम की नौबत बन गई। सीओ अजीतमल लालता प्रसाद शुक्ल व प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बच्चे के परिजनों को समझाकर सांत्वना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें