एरवाकटरा। मंगलवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे अंडरपास पर धान लदा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया। वह डिवाइडर पर चढ़ गया। चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
हादसे में सुरक्षा के लिए लगे लोहे के गाटर टूटकर सड़कों पर गिर गए। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई और यातायात प्रभावित हुआ। मैनपुरी के बेवर निवासी मनोज कानपुर से धान लेकर मैनपुरी जा रहा था। उमरैन अंडरपास के पास उसे नींद की झपकी आ गई। ट्रक डिवाइडर से टकराकर गाटर तोड़ दिए। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को वहां से निकाला जा सका। इस दुर्घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि उन्हें हादसे की जानकारी नहीं है।