फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करें अधिकारी - सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। विकास भवन सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। सीडीओ ने जिला स्तरीय अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से पराली न जलाने की अपील की।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित किसान दिवस में सीडीओ बृज किशोर पाठक ने विद्युत, सिंचाई एवं राजकीय नलकूपों के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाय। साथ ही बेहतर सिंचाई सुविधा मुहैया कराई जाए। कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.अनंत कुमार ने रबी फसलों की तकनीकी व बोआई के समय के अनुरूप प्रजातियों की जानकारी दी। अधिशासी अभियंता नलकूप ने बताया कि जिले मेें 347 नलकूप स्थापित हैं। जिनके खराब होने पर वरीयता क्रम में ठीक कराकर किसानों के लिए बेहतर प्रयास किया जा रहा है।
डिप्टी आरएमओ सुधांशु शेखर चौबे ने बताया कि जिले में धान क्रय केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील कि धान की फसल को सुखाकर व साफ करके क्रय केंद्र पर बिक्री के लिए लाएं। धान के समर्थन मूल्य का लाभ लें। उपकृषि निदेशक विजय कुमार ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने किसानों से ब्लॉक व तहसील स्तर पर स्थापित जनसेवा केंद्रों के माध्यम से अपने आधार कार्ड के अनुरूप अपने नाम में संशोधन कर सकते हैं। जिन किसानों का अभी तक पीएम किसान योजना में पंजीकरण नहीं हुआ है वह अपनी खतौनी, बैंक खाता एवं आधार कार्ड तथा सत्यापन फार्म भरकर उक्त केंद्रों पर जमा कर नया पंजीकरण करा सकते हैं। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें