फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Suicide: महिला ने फंदा लगाकर दी जान, बीमारी से चल रही थी परेशान, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया मना

Sun, 30 Apr 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों ने बताया है कि बीमारी से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या की है। 
विज्ञापन
फंदा लगाया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के अस्ता में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वो बीमारी से परेशान थी। इसके चलते खेत में खड़े पेड़ पर फंदा लगा जान दे दी। खेतों को निकले ग्रामीणों ने महिला को फांसी पर लटका देख परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन

अस्ता गांव निवासी प्रेमा देवी (55) पत्नी मोहन निषाद सुबह छह बजे घर से शौचक्रिया के लिए कहकर घर से निकली थी। घर से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित खेत में खड़े नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे शव फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी पर पति मोहन व पुत्र दीवान सिंह मौके पर पहुंचे।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को पति ने बताया कि पत्नी तीन साल से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। उसका इलाज भी चल रहा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों ने बताया है कि बीमारी से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें