फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने फंदा लगाया, भर्ती

Sun, 23 Apr 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के सांफर में शुक्रवार देर रात एक युवक ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सांफर निवासी दयाशंकर तिवारी ने बताया कि उसके बेटे संजय तिवारी की शादी तीन साल पहले फतेहपुर निवासी युवती से हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। बेटे और बहू में आए दिन झगड़ा होता था। जिस पर बहू अपने मायके चली गई। बहू के मायके जाने से बेटा काफी परेशान रहने लगा था। इसी के चलते शुक्रवार रात वह कमरे के अंदर फंदे पर झूल गया। खटपट की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने उसके पैर पकड़ कर ऊपर उठा लिया। चीखने पर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तुरंत संजय को फंदे से उतार कर सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए सैफई रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में उनके पास कोई जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें