फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी से परेशान वृद्ध यमुना में कूदने पहुंचा, पुलिस ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। धोखाधड़ी से परेशान होकर गुरुवार सुबह एक वृद्ध यमुना नदी पुल पर जान देने के लिए पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बचा लिया।
विज्ञापन

जालौन, कुठौंद के बिरूहा गांव निवासी रामसनेही (82) जान देने के लिए यमुना नदी पुल की रेलिंग पर चढ़ रहे थे। तभी वहां मौजूद लोगों ने भाग कर उन्हें पकड़ा। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस वृद्ध को कोतवाली ले गई, जहां पूछताछ के बाद परिजनों को सूचना दी। रामसनेही ने पुलिस को बताया कि पांच बेटे हैं, जो मजदूरी करते हैं। उसके पास गांव में 12 बीघे जमीन थी।
कुछ साल पहले पुत्री की शादी के लिए तीन बीघे जमीन गांव के एक व्यक्ति के पास गिरवी रखकर 50 हजार रुपये कर्ज लिया था। आरोप है कि धोखाधड़ी करके तीन के बदले पूरी 12 बीघे जमीन का बैनामा करा लिया गया। पुलिस से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर परेशान होकर जान देने पहुंचे थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि वृद्ध को परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औरैया। कांशीराम कालोनी निवासी वृद्ध जगदीश ने बुधवार को यमुना में छलांग लगा दी थी। पुलिस गोताखोरों की मदद से यमुना में उसकी तलाश करती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें