अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार देर रात दुष्कर्म के आरोप में वांछित चल रहे वृद्ध का संदिग्ध हालात में नलकूप के पास शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मूल रूप से मैनपुरी निवासी 70 वर्षीय हरिओम अजीतमल के एक गांव में रहता था। वर्ष 2019 में उसके बेटे ने ही उसपर पौत्री से दुष्कर्म का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तबसे हरिओम फरार था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं कर सकी थी।
इधर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पत्नी भी बेटी के यहां रहने लगी थी। बुधवार शाम को गांव के कुछ लोग खेतों से लौट रहे थे। तभी उन्हें खेत किनारे बने नलकूप के पास एक बाबा के वेष में वृद्ध का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त की।
सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि हरिओम वांछित था। उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।